ममता इंडस्ट्रीज नापासर के सौजन्य से ट्रैफ़िक पुलिस सुरक्षा कर्मियों के लिए वितरित किए फ़ेस मास्क

ममता इंडस्ट्रीज नापासर के सौजन्य से ट्रैफ़िक पुलिस सुरक्षा कर्मियों के लिए वितरित किए फ़ेस मास्क

बीकानेर@जागरूक जनता। छोटीकाशी बीकानेर को सेठों एवं भामाशाह की नगरी कहा जाता है और इसी बात को चरितार्थ करते हुए ममता इंडस्ट्रीज नापासर के उद्योगपति श्री मनमोहन मोहता ने स्वप्रेरणा से प्रेरित होकर राजस्थान में पुलिस कर्मियों को अब तक 2,50,000 कॉटन के मास्क वितरित कर दिए हैं। रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की इसी कड़ी में क्लब साथियों ने ममता इंडस्ट्रीज के सहयोग से ट्रैफ़िक पुलिस, थाना बीकानेर के श्री शेर सिंह मीणा को ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों हेतु मास्क सुपुर्द किए।

प्रकल्प संयोजक गौरव चौधरी ने बताया की दिन रात 24 घंटे निरंतर सेवा में तत्पर पुलिस कर्मियों को कोरोना महामारी से बचाने हेतु लेज़र नैनोकट टेक्नॉलजी से बने मास्क, क्लब सदस्यों द्वारा सुपुर्द किए गए एवं ट्रैफ़िक इंचार्ज श्री प्रदीप सिंह ने इस अनूठे प्रकल्प हेतु रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर का धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। विदित रहे कि ममता इंडस्ट्रीज के सहयोग से कोरोना की प्रथम लहर में रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर 20,000 से अधिक मास्क पूर्व में अनेक स्थानों पर वितरित किए जा चुके हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...