दौसा में होगा देशभर के पत्रकारों का महाकुंभ 13 व 14 मार्च को

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई) सम्बद्ध – इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे नजदीकी जिला होने का गौरव प्राप्त “दौसा” में होगा।

जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई) सम्बद्ध – इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे नजदीकी जिला होने का गौरव प्राप्त “दौसा” में होगा।

जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व महासचिव संजय सैनी ने संयुक्त बयान देते हुए बताया कि 13 व 14 मार्च को आयोजित होने वाले पत्रकारों के इस महाकुंभीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इण्डिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी जी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रसन्ना मोहन्ती जी सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानीय पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा देश भर से लब्ध – प्रतिष्ठित पत्रकारगण शामिल होंगे। पत्रकारों के इस महाकुंभ की जिम्मेदारी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की रहेगी एवं मुख्य मेजबानी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की दौसा जिला कार्यकारिणी एवं जिले के सम्मानित मित्र समूह के पत्रकारगण करेंगे।

ज्ञातव्य है कि पूर्व में 1 व 2 फरवरी 2020 को भी जयपुर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया , (एनयूजेआई) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार 13 व रविवार 14 मार्च 2021 को काव्यजगत के पुरोधा संतशिरोमणि श्री सुन्दरदास जी पावन की जन्मस्थली एवं आराध्यदेव श्री नीलकण्ठ महादेव की देवनगरी “दौसा” की पवित्र धरती पर होगा।

पत्रकार हित के मुद्दों पर होगा मंथन, जुटेंगे पांच सौ पत्रकार

दो दिवसीय अधिवेशन में एनयूजेआई व जार के अलावा देश भर के करीब पांच सौ पत्रकार हिस्सा लेंगे। 13 मार्च को रजिस्ट्रेशन के बाद संगठन की पिछली बैठक में तय मुद्दों पर चर्चा होगी। 14 मार्च को संगठन के साथ पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों कोरोनाकाल में मीडिया संस्थानों पर आए संकट, पत्रकार सुरक्षा कानून, लघु व मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सम्बल, डिजिटल पॉलिसी लागू करवाने आदि विषयों पर मंथन होगा और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...