आयुर्वेद विभाग को रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा भेंट किए गए मास्क एवं अन्य सामग्री

आयुर्वेद विभाग को रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा भेंट किए गए मास्क एवं अन्य सामग्री

बीकानेर@जागरूक जनता। इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री द्वारा शुक्रवार को बान्दरा बास स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय कैम्पस में सर्जिकल व एन-95 फेस मास्क,  सोडियम हाइपोक्लोराईड तथा हैण्डवाॅश साबुन आयुर्वेद विभाग को भेंट किए गए।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डाॅ. रमेश कुमार सोनी ने बताया कि इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री द्वारा 100 सर्जिकल व 28 एन-95 फेस मास्क,  40 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराईड तथा 50 हैण्डवाॅश साबुन आयुर्वेद विभाग को भेंट किए गए। इस अवसर पर विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. सुरेश कुमार सैनी, डाॅ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डाॅ. हरनीत सिंह सिद्धु एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर शर्मा उपस्थित थे। डाॅ. सोनी ने इस के लिए इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे अनुकरणीय बताया। वहीं खत्री ने कोरोना से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा दी गई सामग्री की जानकारी दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...