महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

बालोतरा। शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को आधुनिक खेल अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में नगर विकास न्यास बालोतरा द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन विभिन्न खेल मैदानों एवं सुविधाओं का निरीक्षण यूआईटी सचिव अशोक कुमार द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा उपयोग में लिए जा रहे सीमेंट, सरिया एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता उच्च स्तर की सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों का निर्माण निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सुविधाओं के तहत टेनिस कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्स क्रिकेट मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट तथा फुटबॉल ग्राउंड विकसित किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं के पूर्ण होने के बाद बालोतरा के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता रोहित पालीवाल, कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार वर्मा सहित संबंधित संवेदक उपस्थित रहे।
नगर विकास न्यास द्वारा विकसित किया जा रहा यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आने वाले समय में जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414