बीकानेर फाउंडेशन’ मोबाइल एप्प का हुआ लोकार्पण

बीकानेर फाउंडेशन’ मोबाइल एप्प का हुआ लोकार्पण

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर फाउंडेशन द्वारा तैयार करवाए गए ‘बीकानेर फाउंडेशन’ मोबाइल एप्प का ऑनलाइन लोकार्पण मंगलवार को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पं. नथमल पुरोहित ने स्वस्तिवाचन तथा आशीर्वचन के साथ किया गया। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर फाउंडेशन की पहल की सराहना की तथा कहा कि महामारी के समय यह बीकानेर वासियों के लिए मददगार साबित होगा।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में मोबाइल एप्प बेहद उपयोगी रहेगा। उन्होंने इसकी विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी तथा कहा कि इससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।
बीकानेर फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने बताया कि इस मोबाइल एप्प को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। इससे कोई भी व्यक्ति चिकित्सकीय, नर्सिंग एवं फार्मा परामर्श, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड-प्लाज्मा, सेनेटाइजेशन सेवा आदि के बारे में घर बैठे सूचना प्राप्त कर सकेगा।
सचिव कल्ला ने कहा कि रोगग्रस्त होने के साथ ही कई तरह की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां भी आती हैं।इजे एप्प के माध्यम से उन परेशानियों को बांटना चाहते हैं, उनकी तकलीफ को कम करना चाहते हैं।
मोबाइल एप्प के लोकार्पण के साथ ही बीकानेर फाउंडेशन तथा इंडिया बुल्स के संयुक्त तत्वावधान में आरंभ किए गए निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम के वाहनों को जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया तथा सचिव वीरेंद्र किराडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साजिद सुलेमानी तथा भुवनेश पुरोहित ने इंडिया बुल्स के डायरेक्टर ऐश्वर्य सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेश दुजारी, दिनेश जोशी, देवेंद्र बिस्सा, जतिन व्यास, रविन्द्र आचार्य, सुमनेश रंगा, बसंत सोनी, अभिषेक जोशी आदि लोग उपस्थित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...