सुरंग बनाकर एचपीसीएल पाइप लाइन से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,5 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

सुरंग बनाकर एचपीसीएल पाइप लाइन से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,5 बदमाश चढ़े हत्थे

जयपुर@जागरूक जनता । कालवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एचपीसीएल डीजल पाइपलाइन में सेंधमारी करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है । झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि राम कुटिया के पास एचपीसीएल डीजल पाइपलाइन में सेंध लगाई जा रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सेंधमारी कर रहे 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी बताया कि राम कुटिया क्षेत्र के पीछे बंजारा बस्ती के पास जमीन में दबी पाइपलाइन के आस-पास जमीन गीली मिली । जिस पुलिस ने जेसीबी से खुदवाया तो एचपीसीएल की पाइपलाइन में डीजल चुराने का वाल्व लगा हुआ मिला । पाइपलाइन से बदमाशों ने पास ही के एक कमरे में पाइप डाल रखा था उस कमरे को बदमाशों ने किराये पर लिया हुआ था । जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने मौके से भारी संख्या में डीजल ड्रम बरामद किए हैं,बदमाश डीजल चुराकर सस्ते दामों में बाजारों में बेचते थे । एडीसीपी राम सिंह शेखावत बदमाशों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं,मामले की जांच जारी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...