नोखा में हुई लूट पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चार में से दो आरोपियों को किया राउंडअप,पढ़े खबर

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले के नोखा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि हुई कथित लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान राउंडअप कर हिरासत में ले लिया है । दोनो आरोपियों से पुलिस आज लूट के बारे में पूछताछ करेगी । जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि बदमाशों ने नोखा के व्यापारी व उसके मुनीम की गाड़ी को देशनोक से नोखा जाते समय रोककर मुनीम को अगवा कर लिया व रुपए लूट कर ले गए । इस आशय की एफआईआर नोखा थाने में दर्ज हुई है जिसमे चार आरोपियों को नामजद किया है और चार लाख की लूट होना बताया गया है जिसमे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है,हालांकि पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्‍द्रा के अनुसार इस मामले में लूट की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
नोखा के व्‍यवसायी इन्‍द्रजीत धारणिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि देशनोक से नोखा की ओर जाते समय रास्‍ते में लग्‍जरी गाडी में सवार होकर आये पारवा निवासी नरसीराम राहड पुत्र रामरख, संतोष नाई पुत्र हडमान, विष्‍णु  मंडा पुत्र बद्रीनारायण मंडा, श्‍यामसुन्‍दर राहड पुत्र रामस्‍वरूप आदि आरोपियों ने शनिवार शाम रासीसर के पास पथराव कर उनकी कार रोकी। मूनीम सूरजमल गोलछा को नीचे उतार कर पीटा।
मूनीम को अपने साथ ले जाने लगे तथा रुपयों से भरा बैग छीनकर लिया। परिवादी धारणिया के अनुसार वह खुद मौका पाकर गाडी सहित मौके से भागने में सफल रहे थे। जबकि मूनीन को बाद में पुलिस की मदद से खेत में घायल अवस्‍था में मिलने के बाद अस्‍पताल पहुंचाया गया। नोखा के व्‍यवसायी इन्‍द्रजीत सिंह धारणिया पुत्र ब्रजलाल की ओर से इस मामले में पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार शाम लगभग छह बजे वह अपने मूनीम सूरजमल गोलछा के साथ गाडी में सवार होकर देशनोक से नोखा की ओर आ रहे थे।
रास्‍ते में आरोपियों ने मूनीम के साथ लूटपाट करने के उदेश्‍य से मूनीम को कार से नीचे उतार कर पीटा। वह खुद मौका पाकर वारदात स्‍थल से भागने में कामयाब रहे। बाद में परिजनों व पुलिस की मदद से मुनीम को खेत में घायल अवस्‍था में पाया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने मूनीम की पिटाई कर मूनीम के पास बैग में रखे चार लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी व पर्स छीन लिया। आरोपी अपनी ही गाडी खराब होने के कारण मौके पर गाडी छोड कर चले गए। मूनीम को बीकानेर में इलाज के लिये भर्ती किया गया। नोखा सीओ नेमसिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, वंही फरार नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है जल्द ही उनको राउंडअप कर लिया जाएगा ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...