अंजुमन संस्था लगायेगी प्रशासन के सहयोग से कोविड वेक्सीन कैम्प

  • 45 प्लस आयु वर्ग को लगेगी वेक्सिन
  • 1 जून से 8 जून तक होगा 4 कैंपो में वेक्सिनेशन

चित्तौड़गढ़ @ इलियास मोहम्मद। अंजुमन मिल्लते इस्लामियां संस्थान द्वारा 1 जून से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अंजुमन संस्थान के प्रवक्ता आवेश अख्तर कुका ने बताया, कि अंजुमन सदर ज़मील खान व मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा से मिला व शहर के कई क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग से कोविड वैक्सीन शिविर लगाने का आग्रह किया गया। जिस पर जिला कलेक्टर ने कहा की राज्य सरकार की मंशानुसार अधिक से अधिक वेक्सिनेशन हो इसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से सहयोग हेतु तैयार है।
अतः प्रशासन के सहयोग से अन्जुमन मिल्लते इस्लामियां संस्थान 1 जून को छिपा जमात खाना देहली गेट, 3 जून को अन्जुमन स्कूल गांधीनगर, 6 जून को शहीद अशफ़ाक उल्ला खान सामुदायिक भवन रेलवे स्टेशन व 8 जून को चामटीखेड़ा स्थित राजकीय विद्यालय में कोविड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वैक्सीन 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वालों को लगाई जाएगी। शिविर स्थल पर ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पंजीकरण व कोविड-19 जांच की सुविधा भी रहेगी। जिसकी रिपोर्ट शिविर स्थल पर ही मिल जाएगी।

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...