कोटगेट थानाधिकारी ने किसान बनकर उंटगाड़े पर की थाना क्षेत्र में गश्त, शोशल मीडिया में छाए हो रही प्रशंशा

बीकानेर@जागरूक जनता । कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा की ऊंटगाडे पर गश्‍त की खबर शुक्रवार को मीडिया की सुर्खिया बनी। सीआई माचरा ने शुक्रवार सुबह लगभग छह सवा छह बजे सार्दुल सर्किल से गुजरते हुए ऊंट गाडे पर सवार होकर सूरसागर तक गश्‍त की। वापसी में वे पैदल ही सूरसागर से सार्दुल सर्किल पहुंचे। इस दौरान थानाधिकारी ने बुजुर्ग ऊंट गाडा चालक से उसके गांव के हालात जाने। अपने गाडे पर थानाधिकारी को बैठा देख खुश हुए ऊंट गाडा चालक ने बताया कि वो किलचू गांव का निवासी है और गंगाशहर से आया है मंडी की ओर जा रहा है। गांव में कोरोना के फैलते खतरे पर ऊंटगाडा चालक ने बताया कि कोरोना महामारी में वह अपनी मां और एक भाई को खो चुका है।
सप्‍ताह में दो दिन मंडी का चक्‍कर निकाल कर प्रतिदिन 500 रुपये की कमाई कर जैसे तैसे घर चला रहा है। ऊंट गाडा चालक ने थानेदार से पूछा कि क्‍या थानेदारजी  भी गांव से हैं। सीआई मनोज माचरा ने गाडा चालक बुजुर्ग को बताया कि उनके बडे बुजुर्ग भी ऊंटगाडा चलाते थे, वे स्‍वयं भी नौकरी से पहले कई बार ऊंटगाडा चला चुके हैं।
गांव में परिवहन का यही एकमात्र और उचित साथन था।कोटगेट थाना प्रभारी मनोज माचरा ने इस तरह  नवाचार करते ऊंठ गाड़े पर सवार होकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मॉस्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसी की पालना का संदेश दिया। माचरा ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन की पालना और लॉकडाउन की सख्ती से हमने काफी हद तक कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया है,फिर भी कोरोना के खात्मे तक हमें मॉस्क भी लगाना है और सोशल डिस्टेंसी के नियम की पालना करनी है। सीआई माचरा के इस अनूठे अंदाज को जिला पुलिस के अधिकारियों ने भी खूब सराहा।
समझाइश भी चालान भी..
शहर में जगह- जगह बेरिकेडिंग हो रखी है, पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से जुटे हुए है । इस दौरान बेवजह आने जाने वाले लापरवाह लोगो के चालान काटे जा रहे है, तो कंही समझाइश व सख्त हिदायत देकर छोड़ा जा रहा है लेकिन लापरवाह लोगो पर इसका कोई असर नही दिख रहा । शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने सिटी राउंड लिया इस दौरान पॉइंट पर खड़े पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने लॉकडाउन की पालना सख्ती से करवाने के निर्देश दिए । जागरूक जनता के सवांददाता गणेश सेवग ने शुक्रवार को कोटगेट, रानीबाजार सहित शहर के अन्य हिस्सों में जाकर ग्राउंड रिपोर्टिग की ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...