महिला उत्थान को समर्पित रही सरला देवी,पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

महिला उत्थान को समर्पित रही सरला देवी,पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बीकानेर@जागरूक जनता। समाजसेविका स्व. सरला देवी शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सरला देवी स्मृति संस्थान द्वारा ब्रह्म बगीचा परिसर में कोविड गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने स्व. सरला देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. सरला देवी सदैव महिला उत्थान की पक्षधर रहीं। उनकी स्मृति में गठित संस्था द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, यह अनुकरणीय है।
संस्था अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर यह कार्यक्रम नहीं हो सका। उन्होंने स्व. सरला देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया।
वरिष्ठ कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत होती हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...