पूनरासर हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में जवाहर नगर में घर – घर वितरण किया गया आयुर्वेदिक काढ़ा

पूनरासर हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में जवाहर नगर में घर – घर वितरण किया गया आयुर्वेदिक काढ़ा

-गणेश सेवग

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के जवाहर नगर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बीकानेर व श्री पूनरासर हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में डॉ सुधांशु व्यास द्वारा आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर घर – घर वितरण किया गया। व्यास ने बताया कि यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है इसी को ध्यान में रखते हुए समस्त मोहल्ले वासियों की मदद से यह काढ़ा वितरण का आयोजन किया गया व सभी कार्यकर्ताओं ने डोर टु डोर जाकर इसका वितरण किया व इससे होने वाले फायदों के बारे में आमजन को बताया।

इस अभियान में चिकित्सालय के कर्मचारी व सेवा समिति के कार्यकर्ता श्री सुरेन्द्र व्यास ने बताया कि हरि मोहन पुरोहित (रंगीला), आनंद हर्ष, तरुण गॉड, रमेश सोनी, अमिताभ हर्ष, अनुराग हर्ष, योगेंद्र, जितेंद्र,रविन्द्र व्यास , बाबूलाल चौधरी, जय गोपाल इत्यादि ने घर- घर जाकर आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related