राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 100 के पार, महंगाई भड़की

क्रूड ऑयल ( Crude oil ) के दामों में स्थिरता के बावजूद पेट्रोल और डीजल ( petrol-diesal price ) के दामों में तेजी का दौर लगातार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ( goverment oil companies ) ने शनिवार को नए साल में आठवीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल ( petrol ) और डीजल ( diesal ) के दामों में क्रमश: 26-28 पैसे की बढ़ोतरी की है, जिससे जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 93.22 रुपए और डीजल के दाम 85.29 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

जयपुर। क्रूड ऑयल के दामों में स्थिरता के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी का दौर लगातार जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को नए साल में आठवीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमश: 26-28 पैसे की बढ़ोतरी की है, जिससे जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 93.22 रुपए और डीजल के दाम 85.29 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए साल में अब तक पेट्रोल के भावों में हुई 2.13 रुपए और डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस तरह एक बार फिर भारत में पेट्रोल और डीजल ने मंहगाई का नया स्तर छुआ है। पेट्रोल और डीजल के दाम का भारत में ये रिकॉर्ड स्तर है। पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल के दामों में वृद्धि को माना जा रहा है। लेकिन पिछले करीब 10 दिनों में कच्चे तेल के दामों में नरमी ही देखी गई है। आपको बता दें कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में देश में सबसे पेट्रोल और डीजल के भाव सबसे अधिक बने हुए हैं। श्री गंगानगर में पेट्रोल के भाव 97 रुपए 76 पैसे प्रति लीटर हैं, तो डीजल के भाव अब 89 रुपए 46 पैसे प्रति लीटर हो चुके हैं । देश के किसी हिस्से में पेट्रोल और डीजल के भाव इतने अधिक नहीं हैं। राजस्थान के इस जिले में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल के भाव अब 100 का आंंकड़ा पार करते हुए 100 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर हो चुके हैं। पिछले दिनों लगातार 29 दिन तक दाम स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने नए साल से पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर वृद्धि का सिलसिला शुरू किया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए व डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 92.28 रुपए व डीजल के दाम 82.66 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 87.11 रुपए और डीजल 79.48 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 88.29 रुपए और डीजल के दाम 81.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...