बीछवाल औद्योगिक संघ के उद्योगपति आए मददगार बनकर,10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की भेंट

बीछवाल औद्योगिक संघ के उद्योगपति आए मददगार बनकर,10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की भेंट

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना माहमारी में भामाशाह बड़े मददगार बनकर उभरे हैं । शुक्रवार को  बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुंदर जोशी द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों की सहायता से 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति, स्टॉफ एवं लेबर को निशुल्क उपलब्ध कराने की शुरुआत की गई है। इस मौके पर रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप  सक्सेना, बीछवाल थाना प्रभारी मनोज शर्मा, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र पूर्व अध्यक्ष सुंदर जोशी, पूर्व सचिव किशोर पारीक, उपाध्यक्ष मनीष सेठिया, गोविंद पारीक, पारस बोथरा, मनोज बोथरा, विजय जोशी, डूंगरमल स्वामी, विजय स्वामी, अंकित मित्तल, गणेश तापड़िया एवं अन्य उद्योगपति उपस्थित थे। बीछवाल थाना प्रभारी श्री मनोज शर्मा ने कहा संकट की इस घड़ी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सख्त आवश्यकता है इस मानव सेवा के लिए बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति आगे आए हैं यह बहुत ही सराहनीय है। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप सक्सेना ने कहा कि इस महामारी के दौरान यह सेवा बहुत ही लाभदायक है। सुंदर जोशी ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्योगपतियों का आभार व्यक्त किया जिन के सहयोग से यह कार्य संपन्न हो पाया है हमारी कोशिश यह रहेगी कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी मजदूर भूखा ना रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related