नोखा में खुले में घूम रहे आवारा सांड, पालिका प्रशासन मौन! गांधी चौक में लोहे की एंगल में फंसा सांड, देखे वीडियो

नोखा@जागरूक जनता। शहर हो या गांव हर जगह आवारा पशुओं को लेकर आए दिन कोई ना कोई घटना होती ही रहती है प्रशासन की बेरूखी के चलते इसका कोई समाधान नही निकल पाने से आमजन खासा परेशान हो रहा है । गुरुवार को नोखा कस्बे के गांधी चौक में एक आवारा सांड लोहे के एंगल में फंस गया, जिससे वंहा लोगो का हुजूम उमड़ गया । युवा कार्यकर्ता महावीर उपाध्याय ने बताया गुरुवार को शांय 7 बजे करीब गांधी चौक में एक आवारा सांड लोहे के एंगल में फंस गया जिस पर सांड को सुरक्षित निकालने के प्रयास किये गए और काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । उपाध्याय ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि गांधी चौक में सहित कस्बे के अन्य जगहों पर सब्जी का कचरा डालने से आवारा पशु इकट्ठे हो जाते हैं और आए दिन ऐसी घटनाओं से यंहा के निवासियों को सामना करना पड़ता हैं लेकिन पालिका प्रशासन इस समस्या का कोई ठोस हल नही निकाल रहा । उपाध्याय ने पालिकाध्यक्ष से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ताकि आमजन राहत की सांस ले सके ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...