रसद विभाग के शिविर में हुआ बंपर टीकाकरण,साढ़े पांच सौ से अधिक हुए रक्षित

रसद विभाग के शिविर में हुआ बंपर टीकाकरण,साढ़े पांच सौ से अधिक हुए रक्षित

बीकानेर@जागरूक जनता । रसद विभाग से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को अत्यावश्यक सेवाएं मानते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन गुरूवार को किया गया।
जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि प्रथम चरण में बीकानेर शहर के उचित मूल्य दुकानदारों, पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी. गैस एजेंसियों, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व खाद्य सुरक्षा गेहूं की आपूर्ति में लगे भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी, कार्मिकों, उपभोक्ता मामले विभाग, विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ के कर्मचारियों व हाॅकर्स, संविदा कार्मिकों, संविदा श्रमिकों आदि का वैक्सीनेशन राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी के तत्वावधान में राज. मेजर जेम्स थाॅमस प्राईमरी स्कूल परिसर में आयोजित हुआ। शिविर में 554 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हुआ। चिकित्सा विभाग की ओर से जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टीकाकरण की व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रसद विभाग की ओर से वैक्शीनेशन शिविर के नोडल एवं प्रवर्तन अधिकारी इन्द्रपाल मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल, सहदेव कुमार एवं संजय पुरोहित, दीपित पिल्लई, दीपक सिंह, अमरनाथ पुरोहित ने सेवाएं दी। राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी की ओर से मर्सी सी, अमित कुमार देवड़ा और मीना चौधरी ने रजिस्ट्रेशन व टीकाकरण कार्य किया। टीकाकरण शिविर में इण्डियन आॅयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम से जुड़े एलपीजी व पेट्रोलियम एजेंसियों सहित रसद विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों ने वैक्शीनेशन कराया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामदयाल राजपुरोहित ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। जिला रसद अधिकारी श्री यशवंत भाकर ने बताया कि यह पहला शिविर था, जिसे बीकानेर शहर के कार्मिकों लिये आयोजित किया गया था। भविष्य में बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लाॅक्स में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। भाकर ने टीकाकरण शिविर में सहयोग करने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...