बड़ी खबर: बुधवार को 18+वालों का नही 45+वालो का होगा 53 केंद्रों पर टीकाकरण,नही खुलेगी आज स्लॉट बुकिंग

बड़ी खबर: बुधवार को 18+ वालों का नही 45+ वालो का होगा 53 केंद्रों पर टीकाकरण,नही खुलेगी आज स्लॉट बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में बुधवार को होने वाले वेक्सीनेशन में 18+ आयु वर्ग वालो को वेक्सीन की डोज नही लगेगी लिहाजा इस वर्ग वाले लाभार्थी स्लॉट बुकिंग को लेकर प्रयास नही करें । स्वास्थ्य विभाग ने सम्बंध में सूचित कर दिया है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों मे 34 जगहों पर 18+ वालो को वेक्सीन की डोज लगाई गई । लेकिन अब बुधवार को होने वाले वेक्सीनेशन में 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का कोविड टीकाकरण नही होगा, लिहाजा आज रात ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग नहीं खुलेगी। आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया बुधवार को 53 केंद्रों पर 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का कोविड टीकाकरण होगा। जिसमे शहर से लेकर गाँव तक विभिन्न केन्द्रों पर कोविशील्ड व को-वैक्सीन की यथोचित उपलब्धता रहेगी। बता दें,कोवीशील्ड की दूसरी डोज अब पहली डोज के 12 सप्ताह बाद लगेगी यानी कि 84 से 112 दिन के बीच, ऐसे में बुधवार को दूसरी डोज के लिए वही घर से निकले जिन्होंने 23 फरवरी तक पहली डोज लगवा ली थी । देखे 53 केंद्रो की लिस्ट******

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related