उच्च शिक्षा मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं

उच्च शिक्षा मंत्री ने सुनी आमजन की समस्याएं

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान ग्रामीणों की पानी, बिजली, सड़क सहित विभिन्न समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के दौरान अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को पेयजल मिले, टेल एरिया में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नहरबंदी के इस दौर में पानी का सावधानीपूर्ण तरीके से उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने अक्कासर, किलचू, गाढवाला, अम्बासर, केसरदेसर जाटान, गीगासर और सुरधना में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा ताऊते तूफान का लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मद्देनजर 18 और 19 मई को कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर नहीं निकलें तथा किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...