मंत्री डोटासरा ने जमकर ली CMHO डॉ. कश्यप की क्लास! दे डाली नसीहत, पर साहब को नही पड़ता कोई फर्क!

मंत्री डोटासरा ने जमकर ली CMHO डॉ. कश्यप की क्लास! दे डाली नसीहत, पर साहब को नही पड़ता कोई फर्क!

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता चल रही है साथ ही कोरोना आंकड़े भी मजबूती से दामन थामे हुए है जो कि टूटने का नाम ही नही ले रहे । वंही इन सब के बीच जिले के सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप भी अपनी कुर्सी के साथ सुस्त हालत में चिपके हुए है । ऐसे में मजाल है कि कोई इनकी कुर्सी को हिला दे! इनकी कार्य उदासीनता के चलते जिले के हालात जस के तस पड़े हुए है, और दिनों दिन बिगड़ते चले जा रहे है । अब तो संक्रमण का सैलाब इनकी ढुलमुल कार्यशैली के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ भी बढ़ चला है । लेकिन भला सीएमएचओ साहब को कहने की जहमत कौन उठाये ? बहरहाल मीडिया से लेकर आमजन और यंहा तक कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी सीएमएचओ डॉ. कश्यप के ईगो और ढुलमुल रवैये से तंग आ चुके है ।
प्रभारी मंत्री ने ली सीएमएचओ की क्लास!
गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने
कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक की । इस दौरान सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप से डोटासरा काफी असंतुष्ट नजर आए । वंही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान डोटासरा ने सीएमएचओ को जमकर खरी खोटी सुनाई । बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री ने सीएमएचओ को साफ साफ नसीहत दे डाली है कि लापरवाही अब किसी भी सिरे से बर्दाश्त नही होगी । ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब सीएमएचओ की लापरवाही पर कलेक्टर से लेकर मंत्री तक की क्लास लग चुकी है तो ऐसे में उनके ऊपर किसी तरह का एक्शन नही होना, जिले की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है । लेकिन अगर वास्तविकता में किसी राजनीतिक शह के कारण उनकी लापरवाहियों को नजरअंदाज किया जा रहा है तो यकीनन आने वाले समय मे जिले के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...