जिला कलक्टर ने की उपखण्डवार कोविड प्रबंधन और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पंजीकरण की समीक्षा

जिला कलक्टर ने की उपखण्डवार कोविड प्रबंधन और मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पंजीकरण की समीक्षा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड क्षेत्रों में कोविड मैनेंजमेट की समीक्षा की। मेहता ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनफोर्समेंट की कार्यवाही में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। वर्तमान में प्रभावी कोविड प्रबंधन ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, प्रत्येक अधिकारी इसकी गम्भीरता समझें। उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन पैदल मार्च और गश्त करवाएं, जिससे नागरिक इसकी गम्भीरता समझें। उन्होंने उपखंडवार कोरोना के एक्टिव मामलों, संसाधनों, आॅक्सीजन प्रबंधन आदि के बारे में भी जानकारी ली।  ब्लॉक लेवल पर ऑक्सीजन की स्थिति का एसेसमेंट कर आपूर्ति के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से समन्वय बनाने व ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर की सूचना भी प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कोविड केयर सेंटर पर कार्मिकों की राउंड द क्लॉक की ड्यूटी रहे। ग्राम स्तरीय टीमें डोर-टू-डोर सर्वे, पाॅजिटिव मरीजों के होम आइसोलेशन तथा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग पर नजर रखे।
मेहता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वैवाहिक समारोह का निरीक्षण हो तथा कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइडलाइन की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित की जाए। अनुमत समय के बाद छूट के अलावा कोई भी दुकान ना खुले और बेवजह लोग घरों से बाहर ना निकले।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि एनफोर्समेंट के प्रभावी ढंग से लागू होने पर ही संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग की जाए व रजिस्टर मेंटेन हो, जिसमें आने-जाने वाली गाड़ियों की जानकारी, आवगमन का कारण आदि इंद्राज किया जाए।

*मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में करवाएं पंजीकरण*

जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 30 अप्रैल तक अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अब तक की प्रगति की उपखण्डवार समीक्षा की व निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर तक इसकी माॅनिटरिंग हो तथा कोई भी लघु सीमांत कृषक एवं संविदा कार्मिक पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसके प्रयास किए जाएं। उन्होंने ब्लॉक वार पंजीकरण की स्थिति जानी तथा धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों को अगले पांच दिन अधिक मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप, डॉ बी एल मीणा, डॉ. राजा चावला आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...