गुजरात के कोसांबा में बड़ा हादसा:डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 20 लोगों को कुचला, 15 मजदूरों की मौत; सभी राजस्थान के

हादसा बीती रात कोसांबा में किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। प्रवासी मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे।

सूरत। गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। सूरत से 60 किमी दूर कोसांबा इलाके में डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया। इनमें से 15 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे।

हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया।

10 मृतकों की पहचान
हादसे में मारे गए 15 लोगों में 10 की पहचान हो गई है। इनके नाम सफेसा फ्यूसय, शोभना, राकेश, दिलीप ठाकरा, नरेश बालू, विकेश महिदा, मुकेश महिदा, लीला मुकेश, मनीषा और चढ़ा बाल थे। हादसे में 2 साल की बच्ची और एक साल के बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं 6 महीने की बच्ची की जान बच गई। वह मां-पिता के साथ सो रही थी। हादसे के बाद लाशों के ढेर के बीच बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के मां-पिता की मौत हो गई।

मृतकों में शामिल राकेश रूपचंद हादसे वाली जगह से थोड़ी दूरी पर एक दुकान में काम करते थे। वे हर दिन दुकान के पास एक केबिन में सोते थे, लेकिन सोमवार को केबिन में सोने के बजाय मजदूरों के साथ फुटपाथ पर ही सो गए और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। डंपर की टक्कर से 4-5 दुकानों के शेड भी टूट गए।

ट्रैक्टर से टकराकर डंपर बेकाबू हो गया
पुलिस ने बताया कि डंपर गन्ना लदे ट्रैक्टर के टकरा गया। इसके बाद डंपर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और डंपर फुटपाथ पर चढ़ गया। पुलिस ने डंपर के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

आंखों देखी: कई लोगों को नींद में ही मौत ने घेर लिया
घटना के वक्त मौके पर मौजूद राजू ने बताया- मैं हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर स्थित फुटपाथ पर सो रहा था। डंपर ने एक गुमटी को टक्कर मारी। तेज आवाज से मेरी नींद खुल गई। मैंने देखा एक डंपर थोड़ी दूर पर ही सो रहे लोगों पर चढ़ गया। इनमें कई लोगों की मौत हो चुकी थी। जो घायल थे उनके शरीर से खून बह रहा था। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। पुलिस घायलों को अस्पताल ले आई। अस्पताल में भर्ती 6 लोगों की हालत गंभीर है।

मोदी ने संवेदना जताई, मदद का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...