सात राज बटालियन के कैडेट्स निकालेंगे पैदल मार्च

सात राज बटालियन के कैडेट्स निकालेंगे पैदल मार्च

बीकानेर@जागरूक जनता। एनसीसी की सात राज बटालियन के कैडेट्स शहर के प्रमुख मार्गों में पैदल मार्च निकालकर आमजन को कोविड-19 प्रोटोकॉल, वीकेंड कर्फ्यू  तथा नाइट कर्फ्यू की पालना का संदेश देंगे।
जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि यह पैदल मार्च रविवार शाम 6 बजे शार्दूल सिंह सर्किल से रवाना होगा तथा केईएम रोड, कोटगेट जोशीवाड़ा, मोहता चौक, बारह गुवाड़ होते हुए नत्थूसर गेट पहुंचेगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता इसे रवाना करेंगे। इसमें सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि भी साथ रहेंगे। बटालियन के सूबेदार जीजी भाई ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा सात राज बटालियन के कैडेट्स को कोरोना वारियर्स मनोनीत करते हुए, कोविड प्रोटोकॉल के प्रति आमजन को जागरूक करने का दायित्व दिया था, जिसकी अनुपालना में इनके द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...

राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से...