मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को औद्योगिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों के साथ कार्यशालाओं का आयोजन किया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इसके मद्देनजर प्रत्येक वर्ग के लोग इस योजना के तहत पंजीकरण करवाएं तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों, श्रमिकों और आमजन को इसके लिए प्रेरित करें। मेहता ने बताया यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिला प्रशासन द्वारा शहरों में वार्ड स्तर पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों के लिए 4.5 लाख तथा सामान्य बीमारियो के लिए 50 हजार रुपए तक बीमा राशि कवर होगी। निगम आयुक्त ए एच गौरी ने योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी तथा निगम द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों का बारे में बताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...