जॉइंट एनफोर्समेंट टीम की कार्यवाही,तीन दुकानें सीज, एक हजार रुपये जुर्माना वसूला

जॉइंट एनफोर्समेंट टीम की कार्यवाही,तीन दुकानें सीज, एक हजार रुपये जुर्माना वसूला

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना पाए जाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया के नेतृत्व में गठित जॉइंट एनफोर्समेंट टीम द्वारा तीन दुकानों को सीज किया गया तथा मास्क नही लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कटारिया ने बताया कि टीम द्वारा मंगलवार को लाभुजी कटला तथा खजांची मार्केट में कार्यवाही करते हुए एक-एक दुकान को सीज किया गया। वहीं केईएम रोड पर संगम ज्यूस सेंटर को भो सीज किया गया। इसी प्रकार मास्क नहीं लगाकर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस और नगर निगम के अधिकारी साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...