जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर-भाभर रेल परियोजना के तहत बिछेगी 380 किमी लंबी नई रेल लाइन, सर्वे पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए

रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बाड़मेर-जैसलमेर सांसद एवं रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य उम्मेदाराम बेनीवाल का पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने आभार जताया

पाली. राजस्थान में जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर-भाभर रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 380 किमी लंबे रूट की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और सर्वे के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। इस अहम स्वीकृति के लिए रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बाड़मेर-जैसलमेर सांसद एवं रेलवे की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य उम्मेदाराम बेनीवाल का पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने आभार जताया है।

क्षेत्रवासियों की मांग रही
बिश्नोई ने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से सांचौर व नेहड़ क्षेत्रवासियों की मांग रही है। उन्होंने स्वयं जुलाई 2021 और अप्रेल 2023 में रेल मंत्री से मुलाकात कर जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर-भाभर रेल मार्ग का सर्वे कर इसे मंजूरी प्रदान करने की पुरजोर मांग की थी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री वैष्णव ने मांग को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

बेनीवाल ने भी किए प्रयास
वहीं सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने भी इसके लिए सतत प्रयास किए। बिश्नोई ने कहा कि इस रेल परियोजना से न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता को यातायात में सुविधा मिलेगी, बल्कि यह सामरिक दृष्टि से भी अहम होगी। बड़ी संख्या में जैसलमेर-बाड़मेर-सांचौर क्षेत्र के लोग देशभर में व्यावसाय कर रहे हैं, उनके लिए यह रेललाइन वरदान साबित होगी।

इसके अतिरिक्त नर्मदा के पानी से क्षेत्र में भरपूर फसल उत्पादन हो रहा है, जिसे अभी छोटे वाहनों के जरिए भेजा जाता है, लेकिन इस परियोजना से किसानों को अपनी फसल को बड़ी मंडियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पथमेड़ा गोशाला, रणखार कंजर्वेशन पार्क जैसे पर्यटन स्थलों को भी इससे नया आयाम मिलेगा। विद्यार्थियों, व्यापारियों व उद्यमियों के लिए यह परियोजना रोजगार, शिक्षा व व्यापार के नए द्वार खोलेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...