राजस्थान पुलिस दूरसंचार में पदोन्नति का बंपर तोहफा: 62 सहायक उप-निरीक्षक बने उप-निरीक्षक; तकनीकी दक्षता को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। राजस्थान पुलिस दूरसंचार निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 62 सहायक उप-निरीक्षकों को उप-निरीक्षक (दूरसंचार) के पद पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति आदेश पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के आदेश दिनांक 04 जुलाई के क्रम में महानिदेशक पुलिस तकनीकी सेवाऐं एवं यातायात अनिल पालीवाल द्वारा जारी की गई है।
महानिरीक्षक पुलिस (मुख्यालय) राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में गठित चयन मंडल ने सहायक उप-निरीक्षक से उप-निरीक्षक (दूरसंचार) के 2024-25 के 62 रिक्त पदों के लिए आयोजित योग्यता परीक्षा में सफल पाए गए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है।

पदोन्नत हुए अधिकारियों की सूची में शामिल नाम हैं: भंवरलाल डूडी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सीताराम सैनी, हरिमोहन सिंह, गजानंद रोलानिया, मोहनसिंह बडसरा, कैलाशचंद, कैलाशचंद शर्मा, प्रकाशचंद सैनी, बालकिशन यादव, शंकरलाल गुर्जर, महेन्द्र सिंह, भंवरलाल, बलबीर सिंह भास्कर, सागर मल देवन्दा, जयसिंह बसेरा, रामेश्वर दयाल शर्मा, गणपति सिंह, घनश्याम जाट, बलवीर सिंह चौधरी, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, सागरमल बाजिया, राजेन्द्रसिंह, बच्चूसिह, कमलेश जोशी, गोपाल कृष्ण यदुवंशी, ओम प्रकाश गोरा, कुलदीप, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मपाल गढ़वाल, वरूण, आनन्दी लाल चौधरी, रविन्द्र सिंह शेखावत (पुत्र जयपाल सिंह), रविन्द्र सिंह शेखावत (रामकुमार सिंह), पवन कुमार शर्मा, श्री भगवान, सुभाष चन्द्र, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, गोमला राम यादव, किरण कुमारी, श्रीराम मीना, राजेश कुमार वैरवा, मुकेश कुमार भुराडियाँ, कमलेश मीणा, विकास चन्द मीणा, कमल कुमार मीणा, पंकज कटारिया, राम प्रसाद मीणा, चेनाराम मेघवाल, लेखराज मीणा, रविन्द्र कुमार, रामकेश मीणा, संजेश कुमार मीणा, ओमसिंह नायक, लेखराज खटीक, जगदीशराम, राजेन्द्र कुमार कोली, सुशील कुमार रांगेरा, और रतन लाल बावरिया।

इन सभी सहायक उप-निरीक्षकों को पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम (पी.सी.सी.) सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमानुसार उप-निरीक्षक दूरसंचार के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। यह कदम राजस्थान पुलिस के दूरसंचार अनुभाग में तकनीकी और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414