हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद फैसला, चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर बैन, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

केदारनाथ के गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर बैन लगा दिया गया है। यूकाड़ा और डीजीसीए ने अगला आदेश जारी होने तक इस सेवा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर एसओपी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी
हेलीकॉप्टर दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

पुरानी घटनाओं की भी जांच करेगी समिति
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी। यह समिति राज्य में हुए हेलीकॉप्टर हादसों पर जांच करेगी। जांच में रविवार को हुए हादसे के साथ ही पुरानी घटनाएं भी शामिल होंगी। यह समिति हर घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर
हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था। गौरीकुंड के धुरी खर्क के पास हेलीकॉप्टर जंगल में क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है। गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...