तिरुपति अपार्टमेंट में गणगौर बनोला – कन्याओं ने किया गवरजा माता का पूजन, वैक्सिनेशन करने का लिया संकल्प

तिरुपति अपार्टमेंट में गणगौर बनोला – कन्याओं ने किया गवरजा माता का पूजन, वैक्सिनेशन करने का लिया संकल्प

बीकानेर@जागरूक जनता। तिरुपति अपार्टमेंट की कन्याओं और महिलाओं ने आज गवरजा माता का पूजन कर छटा बनोला हर्षोल्लास के साथ मनाया।

बालिका पूजा मुंधड़ा एवं दीपशिखा राजपुरोहित ने बताया कि अपार्टमेंट की सभी महिलाऐ एकत्रित होकर गणगौर पूजन कर गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि की अरदास करने के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व के कोरोना महामारी से मुक्त होने की प्रार्थना की जा रही हैं।

सुमन दम्मानी, गरिमा मुंधड़ा एवं मनका राठी ने बताया कि कन्याऐ गवरजा माता की पूजा के साथ नृत्य तथा गीतों के माध्यम से गवरजा माता को रिझा रही हैं एवं सभी कन्याओं ने आगामी दिनो में वैक्सिनेशन करने का संकल्प लिया ओर कोरोना को हरा कर बीकानेर को जीताने की ठानी हैं।

इस अवसर पर मोनिका पच्चीसिया, पूजा कोठारी, सलोनी, एकता, कोमल, शालू, अंकिता, हर्षिता, सोनाली, ख़ुशबू राठी, महिमा, राधिका एवं सपना पारीक ने मधुर आवाज़ में भजनो की प्रस्तुति दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...