बजट घोषणाओं से कृषि क्षेत्र में होंगे नवाचार, मजबूत होगा कृषक

प्रदेश में 60 हजार सौर पंपों पर दिया जाएगा अनुदान

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में बजट कृषि क्षेत्र में उत्पादन एवं आय में वृद्धि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में उपयोगी सिद्ध होगा। बजट घोषणाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वित्त– विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुई कृषि एवं कृषि विपणन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने एवं जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 19 फरवरी को घोषित बजट की माइक्रो सिंचाई हेतु 50 हज़ार सौर पंपों की घोषणा को बढ़ा कर 60 हज़ार सौर पंपों पर अनुदान दिए जाने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही भरतपुर की अनाज और सरसों मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित किया। बहरावंडा–सवाई माधोपुर, नासिरदा–टोंक व सेखाला–जोधपुर में गौण कृषि मंडियां स्थापित किए जाने की घोषणा की।
राज्य में कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। यहां की अधिकांश जनसंख्या कृषि कार्यों द्वारा ही अपनी आजीविका चलाती है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा कृषकों को राहत देने व उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...