सोबर का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह 2 मार्च को

जयपुर. सोसायटी आफॅ ब्राह्मण एग्जिक्यूटिवस् राजस्थान, जो ब्राह्मण समाज के सक्षम एवं लोक हितार्थ समर्पित व्यक्तियों का अग्रणी संगठन है , ब्राह्मण समाज एवं बिशेष कर समाज के निर्बल वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है ,का स्नेह मिलन एंव शपथ ग्रहण समारोह आगामी 2मार्च को प्रातः 11.00 से 3.00 बजे तक सभागार पारीक कालेज बनीपार्क जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद धनश्याम जी तिवाड़ी होगे, वही अध्यक्षता जयपुर लोकसभा सांसद मंजू जी शर्मा करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल जी शर्मा होगे। सोबर के अध्यक्ष डॉ शिव गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सुनील तिवाड़ी विप्रसेना प्रमुख , अनुराग शर्मा राष्ट्रीय ,अध्यक्ष गौड सनाढय ब्राह्मण महासभा, बिरधी चंद शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा, सुरेश उपाध्याय संरक्षक राजस्थान गूर्जर गौड ब्राह्मण महासभा, पारस नारायण शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष समता, सर्वेश शरण जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष, विप्र सेना, अनिल कुमार शर्मा अध्यक्ष खाण्डल्य ब्राह्मण महासभा, विजय हरीतवाल अध्यक्ष गौड ब्राह्मण महासभा, कर्नल राजेश शर्मा अध्यक्ष विप्र फाऊंडेशन जोन 1,देवी शंकर शर्मा अध्यक्ष गौड सनाढय ब्राह्मण महासभा, गिरधारी लाल कैसोट , अध्य्क्ष, पारीक ब्राह्मण महासभा, सुनील उदैया अध्यक्ष विप्र महासभा, अनिल चतुर्वेदी अध्यक्ष परशुराम सेना, महेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार, ओम प्रकाश तिवाड़ी अध्यक्ष आदि गौड ब्राह्मण महासभा राजस्थान, जीपी शुक्ला अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज महा सभा, दिनेश शर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, पंकज ओझा आइ ए एस ,अम्बिका प्रसाद पाठक अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, एस डी शर्मा पूर्व अध्यक्ष देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार , अनुपम जोली अध्यक्ष हिन्दू मंदीर समन्वय समिति , भाग लेगे।कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के साथ ही समस्त ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकता दिखाते हुए समस्त ब्राह्मण समाज के हितों के लिए कैसे कार्य करे इसकी रूपरेखा एवं रणनीति पर मंथन करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...