BSNL: लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, 336 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन

BSNL के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 336 दिन वाला एक सस्ता प्लान है, जिसे कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी ऑफर किया जाता है।

BSNL ने कुछ समय पहले लंबी वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ कई और बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान निजी कंपनियों के प्लान के मुकाबले काफी बेहतर है और इसमें यूजर्स को 11 महीने रिचार्ज की टेंशन नहीं होती है। BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। बीएसएनएल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो अपने नंबर को सेकेंडरी सिम कार्ड के तौर पर यूज करना चाहते हैं। आइए, जानते हैं BSNL के इस सस्ते प्लान के बारे में…

BSNL का 336 दिन वाला सस्ता प्लान
बीएसएनल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है। यही नहीं, सरकारी कंपनी अपने इस 11 महीने वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा भी ऑफर करती है। डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा इस प्लान में ऑफर किया जाता है।

निजी कंपनियों के प्लान
निजी टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में TRAI के निर्देश पर यूजर्स के लिए वॉइस ओनली प्लान उतारे हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS का लाभ मिलता है। निजी कंपनियां अपने यूजर्स को इसमें डेटा ऑफर नहीं करती हैं। Airtel के 365 दिन वाले प्लान के लिए यूजर्स को 1,849 रुपये खर्च करना पड़ता है। Vodafone Idea के 365 दिन वाले प्लान के लिए भी यूजर्स को 1,849 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को कम खर्च में ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। बीएसएनएल के प्लान में यूजर्स को न सिर्फ कॉलिग, बल्कि डेटा का भी लाभ मिलता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...