दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री मिलने पर एनडीए नेताओं ने जताई खुशी

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ छह विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। देशभर से एनडीए नेताओं ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी भी हो रही है।

दिल्ली की जनता पहले से कह रही थी कि आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा, “देश के दिल में मोदी हैं। दिल्ली की जनता पहले से कह रही थी कि आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी। इसके बाद उन्होंने जनादेश दिया। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता ने स्वीकार किया है। दिल्ली में भाजपा ने महिला मुख्यमंत्री दी है। पार्टी हमेशा लोकतंत्र के हित में काम करती है।”

अब दिल्ली को जिस-जिस ने लूटा है, उसे वो लौटाना पड़ेगा

हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा, “रेखा जी दिल्ली की नेता हैं, उन्होंने संघर्ष किया और विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा रही हैं। अब दिल्ली को जिस-जिस ने लूटा है, उसे वो लौटाना पड़ेगा। दिल्ली को कूड़े से मुक्ति दिलाना, पानी की समस्या दूर करना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।”

रेखाजी दिल्ली में विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगी

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद शांभवी चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अच्छी बात है कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का वापस से मौका मिल रहा है। एनडीए की सरकार ने हर बार आधी आबादी की बात कही है। बिहार की बात करें तो यहां पर भी महिलाओं को लोकल लीडरशिप देकर आगे बढ़ाया जा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय है। देश में दिल्ली का महत्व है। उम्मीद है कि रेखा जी दिल्ली में विकास के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेंगी।”

भाजपा और एनडीए में महिलाओं का किया जा रहा है सम्मान

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, “भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार ने बिहार निगम में 50 प्रतिशत और नौकरी में 35 प्रतिशत महिलाओं को मौका दिया। भाजपा और एनडीए में महिलाओं का भी सम्मान होता है, दूसरी किसी पार्टी में नहीं है।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा दशहरे पर अलख पंथ के प्रणेता श्री उदयगिरी जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

'देवो भूत्वा देवं यजेत' और 'सुप्रतिष्ठोभव' की वेद ध्वनियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली।

भरतपुर हरित बृज सोसायटी एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...