5 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

  1. गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 21.12.24 व 28.12.24 को (02 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 22.12.24 व 29.12.24 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  2. गाडी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से दिनांक 21.12.24 व 28.12.24 को (02 ट्रिप) एवं तिरूपति से दिनांक 23.12.24 व 30.12.24 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  3. गाडी संख्या 04723/04724, हिसार-हडपसर (पुणे)-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से दिनांक 22.12.24 व 29.12.24 को (02 ट्रिप) एवं हडपसर (पुणे) से दिनांक 23.12.24 व 30.12.24 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  4. गाडी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 19.12.24 व 26.12.24 को (02 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 20.12.24 व 27.12.24 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  5. गाडी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल साप्ताहिक रेल सेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 18.12.24 व 25.12.24 को (02 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 19.12.24 व 26.12.24 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414