कुंभ में अब नहीं बिछड़ेंगे दो भाई! सरकार की बड़ी तैयारी, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगाए सैकड़ों टावर

Mahkumbh 2025: महाकुंभ के दौरान लोगों को अपने परिजनों से बात करने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दूरसंचार विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। संगम तट पर सैकड़ों नए मोबाइल टावर लगाए गए हैं, ताकि कॉल ड्रॉप की समस्या न करना पड़े।

MahaKumbh 2025: अगले साल यूपी के प्रयागराज (इलाहाबाद) में संगम तट पर महाकंभ मेले का आयोजन किया जाने वाला है। 13 जनवरी 2025 के प्रथम स्नान से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में लाखों की संख्यां में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में उन्हें कम्युनिकेशन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी कर ली है। दूरसंचार विभाग ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले के आस-पास सैकड़ों मोबाइल टावर लगाए हैं।

लगाए सैकड़ों मोबाइल टावर
लाखों की संख्यां में श्रद्धालु के पहुंचने की वजह से नेटवर्क कंजेशन की समस्या हो सकती है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त मोबाइल टावर लगाए गए हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि महाकुंभ के लिए 333 नए मोबाइल टावर डिप्लॉय कर दिए गए हैं। अभी 70 से ज्यादा पोर्टेबल मोबाइल टावर और लगाए जाएंगे। 400 से ज्यादा नए मोबाइल टावर लगाए जाने की वजह से यूजर्स को कॉलिंग और डेटा इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में काफी भीड़ होने वाली है। ऐसे में अपने परिजनों से कनेक्टेड रहने के लिए ये टेम्पोररी मोबाइल टावर लगाए गए हैं। दूरसंचार विभाग ने संगम तट के चारों ओर मोबाइल टावर इंस्टॉल कर दिए हैं। संगम तट पर महाकुंभ के दौरान लाखों की संख्यां में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिसकी वजह से नेटवर्क कंजेशन की समस्या होने की संभावना है। ये मोबाइल टावर यूजर्स को कॉल ड्राप्स से छुटकारा दिलाएंगे।

इंट्रासर्किल रोमिंग
महाकुंभ के दौरान टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, BSNL, Jio और Vodafone Idea इंट्रासर्किल रोमिंग एक्टिवेट कर सकते हैं, जिसकी वजह से अगर यूजर के पास एयरटेल का नंबर है तो वो जियो या वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क का इस्तेमाल करके भी कॉल कर सकेंगे। हालांकि, टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की है। हाल में उड़ीसा में आए साइक्लोन के दौरान टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने यह सुविधा शुरू की थी, ताकि आपदा के समय में लोगों को अपने परिजनों से बात करने में दिक्कत न हो।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...