बाधा दौड़ मे राघव गौतम, बेंगल रेस मे उत्सव शर्मा रहे प्रथम विजेता

जयपुर @ jagruk Janta : हर साल की तरह इस बार भी मानसरोवर वी.टी. रोड स्तिथ किडजी स्कूल ने 14 नवंबर, बाल दिवस के उपलक्ष्य में अपने वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन शहर के सिटी पार्क ग्राउंड में बड़े उत्साह के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे खेलकूद आयोजक अभिनव अग्रवाल द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्या वर्षा अग्रवाल ने बताया की प्रमुख खेलकूद प्रतियोगिताएं 02 वर्ष से 07 वर्ष तक के बच्चों की कबड्डी प्रतियोगिता में इंडियन और पेसिफिक हाउस ने जीत हासिल की, जबकि बास्केटबॉल रेस में आर्कटिक हाउस के अथर्व शर्मा विजेता रहे। बेंगल रेस प्रतियोगिता में उत्सव शर्मा विजयी रहे। लड़कियों की बेग एन्ड बेलून रेस प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस की तन्विका बैरवा की जीत हुई, वहीं बाधा दौड़ रेस प्रतियोगिता में कंपटीशन टीम के राघव गौतम विजयी रहे।
ग्लास रेस मे बाल प्रतियोगिता में विध्यालय की रेगुलर टीम के छात्र शिवान्श शर्मा विजयी रहे। छोटे बच्चों के लिए सेक रेस, मटका रेस, स्पून रेस, गोलगप्पा रेस, थ्री लेग रेस, रिले रेस और 50 व 100 मीटर दौड़ जैसी मजेदार रेस का आयोजन भी किया गया। मनका और डोरी दौड़ मे प्राक्षी पटेल, ग्लास् केसल रेस् मे रव्या गेरा , शिशे पर गेंद रेस मे माहिरा यादव, ,टोपी एवं सिक्का दौड़ मे दर्श मथुरिया ,बॉल इन द बास्केट रेस मे समृद्धि सुनार प्रथम रहे

अंतिम समापन और समारोह
कार्यक्रम का समापन
किडजी मानसरोवर के निदेशक माननीय अभिनव अग्रवाल द्वारा किया गया। स्कूल प्रधानाचार्या वर्षा अग्रवाल ने अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष मौलिक सिसोदिया निदेशक तरुण भारत संघ ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...