1 अप्रैल से हवाई सफर महंगा, DGCA ने बढ़ाई एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से हवाई सफर महंगा होने वाला है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) घरेलू यात्रियों के लिए यात्रियों के लिए 40 रुपये बढ़ा दिये हैं। हवाई टिकट में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस (ASF) को बढ़ाया गया है। ये एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए 114.38 रुपये होगी।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस का इस्तेमाल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए किया जाता है। अब एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के लिए घरेलू यात्रियों से 200 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस वैसे हर यात्री से ली जाती है लेकिन कुछ यात्रियों को इससे छूट दी जाती है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे, डिप्लोमेटिक पासपोर्ट रखने वाले अधिकारी, ऑन ड्यूटी एयरलाइन क्रू और एक ही टिकट के जरिए पहली फ्लाइट के 24 घंटों के अंदर दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले ट्रांजिट यात्रियों को इसमें छूट मिलती है।

एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस को हर छह महीने बाद रिवाइज किया जाता है। सितंबर 2020 में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस 150 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये यानी 10 रुपये बढ़ाई गई थी। वहीं, अंतर्राष्टीय यात्रियों के लिए यह 4.95 डॉलर से बढ़ाकर 5.20 डॉलर की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414