राजस्थान दिवस: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। देश की तीनों शीर्ष शख्सियतों ने अपने संदेश में प्रदेश को वीरों की धरती की संज्ञा दी और इसकी गौरवशाली और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

प्रकृति एवं लोकजीवन की बहुरंगी शोभा से युक्त है राजस्थान: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान प्रकृति एवं लोकजीवन की बहुरंगी शोभा से युक्त है। यहां के लोगों ने उल्लास व अतिथि सत्कार की परंपरा को संजोया है। वीर गाथाओं की इस भूमि ने अनेक सफल उद्यमियों को भी जन्म दिया है। राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रदेश को शुभकामनाएं।

देश की सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाता है राजस्थान: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति वैंकैय्या नायडू ने भी राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नायडू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान प्रदेश की शौर्य परम्परा ने देश के इतिहास को समृद्ध किया है। यहां की रंग बिरंगी संस्कृति और वास्तु वैभव देश की सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाते हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की प्रगति में प्रदेश के पुरुषार्थी नागरिकों का योगदान अभिनंदनीय रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...