शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मां और 2 बच्चे जिंदा जले

Jalore News Today: जालोर में एक दर्दनाक हादसे में मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना जालोर जिले के भीनमाल शहर के महावीर चौराहा इलाके में हुई।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय

जालोर. राजस्थान के जालोर में एक दर्दनाक हादसे में मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना का कारण घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बताई जा रही है। घटना जालोर जिले के भीनमाल शहर के महावीर चौराहा इलाके में हुई। मां और उसके दो बच्चे घर पर अकेले थे। पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच रविवार दोपहर करीब 1 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई।

इससे कुछ ही देर में कमरा धुएं से भर गया। इस दौरान कमरे के अंदर सो रही मां और दो बच्चे जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आग में जलने से चेतन कुमार की पत्नी कविता (35), उसका बेटा ध्रुव ठाकुर (10) और बेटी गौरव ठाकुर (5) की मौत हो गई।

दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला का पति चेतन कुमार शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। रविवार सुबह चेतन अपनी बाइक की सर्विस कराने सिरोही गया था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे। तीनों घर की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, लेकिन अंदर सारा सामान जल चुका था। महिला और उसके बच्चों के जले हुए शव मिले। पुलिस ने शवों को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है और मामले की जांच कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...