कृषि एवं सम्बद्ध विभागों का जयपुर में 24 अक्टूबर को ‘‘राईजिंग राजस्थान प्री समिट‘‘

  • कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार एवं किसानों की आय दोगुनी करने पर सेक्टर एक्सपर्ट करेंगे मंथन
  • अब तक प्राप्त हो चुके 19 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव

जयपुर। राजस्थान के कृषि क्षेत्र के विकास की दिशा में गुरूवार 24 अक्टूबर को होटल मैरियट, दुर्गापुरा, जयपुर में प्रातः 09.00 बजे राईजिंग राजस्थान समिट के तहत कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की प्री समिट का आयोजन किया जा रहा है। प्री समिट में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव डॉ0 देवेश चर्तुवेदी भी शामिल होंगे।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने बताया कि राईजिंग राजस्थान के अभूतपूर्व, समावेशी एवं सतत आर्थिक व सामाजिक विकास तथा लोगो के कल्याण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में एक मिशन है। उन्होंने बताया कि इस प्री समिट में कृषि, पशुपालन, डेयरी, उद्यानिकी एवं सम्बन्धित क्षेत्रों के निवेशक भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्री समिट में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के 860 निवेशकों के 19 हजार 382 करोड़ रूपये से ज्यादा निवेश के एम.ओ.यू. प्राप्त हो चुके है, जिनमें कृषि विपणन विभाग के 693, उद्यानिकी के 121, कृषि के 23, राजस्थान जैविक प्रमाणीकरण संस्था के 9, बीज निगम के 4, मत्स्य विभाग के 3 और सहकारिता विभाग के 2 निवेशकों के प्रस्ताव प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि प्री समिट में 350 निवेशक और वक्ता हिस्सा लेंगे। इवेन्ट में दो प्लैनेरी सेशन्स का आयोजन किया जायेगा। पहला सेशन ‘किसानों की आय दोगुनी करने हेतु कृषि के सम्बद्ध क्षेत्रों एवं खाद्यान्न प्रसंस्करण को बढावा देना‘ विषय पर होगा। दूसरा सेशन ‘ कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल ट्रान्सफारमेशन्स‘ विषय पर आयोजित होगा।

राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट 2024 का आयोजन 9-11 दिसम्बर को जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेन्ट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेन्ट एण्ड इन्वेस्टमेन्ट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...