अलविदा ‘टाटा’: पंचतत्व में विलीन भारत ‘रतन, अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद

मुंबई. भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (86) का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास समेत कई नामी हस्तियों ने उन्हें नरीमन पॉइंट पर श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन का शोक घोषित किया है और इस अवसर पर महाराष्ट्र में सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही शिंदे कैबिनेट ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की है।

वर्ली श्मशान घाट पर हिंदू रीति से हुआ अंतिम संस्कार

पद्म विभूषण उद्योगपति रतन टाटा की पार्थिव देह नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखी गई। जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद टाटा संस के पूर्व चेयरमैन उद्योगपति रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंची। यहां 45 मिनट अंतिम प्रार्थना के बाद उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...