रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, राजकीय सम्मान से 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरी दुनिया की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में किया जाएगा। इसमें अमित शाह भी शामिल होंगे।

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरी दुनिया की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। महाराष्ट्र-झारखंड जैसे राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दर्शन के लिए NCPA में रखा गया। टाटा को याद कर बड़ी हस्तियां भावुक हो रही हैं। यहां हम उनके निधन पर लोगों की प्रतिक्रिया और अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट दे रहे हैं।

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग
रतन टाटा के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पहले ही पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने इस विषय पर प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अनन्या बिड़ला ने दी श्रद्धांजलि
रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उद्यमी अनन्या बिड़ला ने कहा “वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने इतने सालों तक कड़ी मेहनत और अनुशासन का पालन किया। उम्मीद है कि हम सभी कड़ी मेहनत करेंगे और उनकी विरासत को आगे ले जाएंगे।”

यह देश के लिए बड़ी क्षति- कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, “यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। न केवल कॉरपोरेट इंडिया के लिए बल्कि पूरे देश के लिए। उनके काम का प्रभाव अद्वितीय है। हमें उन्हें उनके काम की समृद्धि के माध्यम से याद रखना चाहिए। हम कई साल पहले कई बार मिले थे – वह शांत, मितव्ययी थे और हमेशा देश के हित में सोचते थे।”

रतन टाटा जी भारत के रत्न थे- साइना एनसी
रतन टाटा के निधन पर भाजपा नेता शाइना एनसी ने कहा, “रतन टाटा जी भारत के रत्न थे। उनके तीन पहलू ऐसे हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते – पहला उनकी सादगी, दूसरा उनकी उदारता और तीसरा जानवरों के प्रति उनकी दया। यह संपूर्ण मनुष्यत्व को दर्शाता है।”

रतन टाटा को याद कर भावुक हुए पीयूष गोयल
रतन टाटा के साथ अपनी यादें ताजा करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीय और पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है।”

अजित पवार ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में एनसीपीए लॉन में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

शरद पवार ने दी श्रद्धांजलि
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुंबई के एनसीपीए मैदान में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा “अपने (रतन टाटा) नाम की तरह ही वे देश के लिए ‘अनमोल रतन’ थे। वे एक उद्योगपति थे जिन्होंने देश के लिए काम किया। उन्होंने देश के औद्योगिक विकास और मजबूती में योगदान दिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

दूसरा रतन टाटा नहीं होगा- सुहेल सेठ
रतन टाटा के करीबी सुहेल सेठ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “कोई दूसरा रतन टाटा नहीं होगा…आज हर भारतीय दुखी है। मैं उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में याद रखूंगा जो बहुत ही शालीन और गरिमापूर्ण था, जिसमें बहुत दया थी। ऐसा व्यक्ति जिसने अपना जीवन इतने साहस, धैर्य और देश के प्रति प्रेम के साथ जिया। मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरा रतन टाटा नहीं होगा। वह एक अलग तरह के इंसान थे। अनेक किस्से हैं, यह इस बारे में नहीं है कि रतन टाटा ने व्यवसाय में क्या हासिल किया, बल्कि वह व्यक्ति कुछ और ही था चाहे वह उसका स्टाफ हो या व्यवसाय। वह भारत में एक महान चरित्र, मानवता और एक विरासत छोड़ जाएगा, जिसका लोग अनुसरण करना पसंद करेंगे। उन्होंने हर भारतीय को परिभाषित किया।”

अमेरिकी राजदूत ने दी श्रद्धांजलि
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने लिखा “भारत और दुनिया ने एक विशाल हृदय वाले दिग्गज को खो दिया है। जब मुझे राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए नामित किया गया, तो भारत की ओर से पहली बधाई रतन टाटा की ओर से आई, जिन्होंने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बोर्ड में रहते हुए मेरे गृहनगर की बहुत सेवा की। उन्होंने अपने देश के लिए अधिक समृद्धि और समानता का भविष्य देखा और हमारी दुनिया के लिए बहुत कुछ किया। उनकी स्मृति और आशीर्वाद बना रहे।”

नेपाली प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक जाहिर करते हुए लिखा, “उद्योग जगत के एक सच्चे दिग्गज रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ। व्यापार के साथ-साथ परोपकार में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत से बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी विरासत और समाज पर सकारात्मक प्रभाव को संजोया जाएगा।”

एनसीपीए लॉन में रखा गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर
रतन एन टाटा का पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए एनसीपीए लॉन में रखा गया। आम लोग तीन नंबर गेट से लॉन के अंदर जाकर रतन टाटा के पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष और टाटा ट्रस्ट के सर्वेसर्वा, वरिष्ठ उद्योजक रतन जी टाटा के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। रतन जी का संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहा। एक उद्यमी के रूप में, उन्होंने हमेशा व्यापार से अधिक राष्ट्रीय और समाज के हित को व्यापक प्राथमिकता दी। उन्होंने टाटा समूह के उत्पादों की विश्वसनीयता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक सफल और दूरदर्शी उद्यमी होने के अलावा, रतन जी ने सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई टाटा समूह की कर्मभूमि है, इसलिए उनका मुंबई और महाराष्ट्र पर विशेष प्रेम था। उनके जाने से भारतीय उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार, परिचितों और उनसे जुड़े सभी लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...