दिवाली-छठ में घर जाने वालों को रेल मंत्री ने दिया तोहफा, वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

भारत में जल्द ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे कई त्योहार देखने को मिलेंगे। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग भी अन्य राज्यों से अपने घरों की ओर वापस लौटते हैं। दिवाली और छठ में तो रेलवे स्टेशन लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहते हैं। इसलिए इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

12,500 कोच मंजूर किए गए
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि आगामी त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं थी।

किस तारीख को कौन सा त्योहार?
भारत में श्रावण में कांवर यात्रा, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी संपन्न हो चुकी है। अब दुर्गा पूजा की बारी है। इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन 3 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक होगा। यानी 12 अक्तूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्तूबर को धनतेरस, 1 नवंबर को दिवाली और 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...