पीएम नरेन्द्र मोदी ने बढाया विश्व में भारत का मान : मदन राठौड

  • पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाडा के तहत भाजपा मुख्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
  • भाजपा कार्यकर्ताओं के रक्त की एक—एक बूंद प्रदेश की जनता के लिए समर्पित: मदन राठौड
  • 17 से 19 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर: अंकित गुर्जर चेची

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाडे के तहत राज्यभर में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इस कडी में बुधवार को भाजपा जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की और इस पुनीत कार्य के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढाया है और वे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस पर शुरू की गई सेवा की मुहीम में आहुति देने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के इस मौसम में अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है, ऐसे में युवा मोर्चा की पहल पर सेवा पखवाडा के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के लिए अपने रक्त की एक—एक बूंद समर्पित करने के लिए तैयार है।
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा संपूर्ण प्रदेश में प्रत्येक जिला स्तर पर 19 सितंबर तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज युवा मोर्चा जयपुर शहर की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सुबह से ही युवाओं में उत्साह रहा।
युवा मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पुरुवंशी ने बताया कि रक्तदान शिविर में सैंकडों युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, पूर्व सांसद श्री रामचरण बोहरा, सहकारिता मंत्री श्री गौतम दक, विधायक श्री गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री श्री महेन्द्र कुमावत, मीडिया संयोजक श्री प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा कार्यालय प्रभारी श्री मुकेश पारीक, भाजपा नेता श्री चन्द्रमनोहर बटवाड़ा, महामंत्री श्री तेज सिंह, प्रदेश संयोजक सेवा पखवाड़ा श्री नटवर सिंह किशनपुरा, प्रदेश सह संयोजक सेवा पखवाड़ा श्री विक्रम चौधरी, श्री दीपक शर्मा, जयपुर शहर सदस्यता अभियान संयोजक श्री शैलेन्द्र भार्गव, श्री अनिल शर्मा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...