बगड़ में श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

बगड़ झुंझुनूं@जागरूक जनता। श्री श्याम सेवा संघ के तत्वाधान में श्री श्याम मंदिर के 46 वें वार्षिक उत्सव पर गुरुवार को दोपहर 2.15 बजे से मंदिर परिसर से निशान व शोभायात्रा निकाली गई। महाकाल दिगी के कलाकारों के द्वारा संजीवनी झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में कलाकारों के द्वारा धमाल व नृत्य की प्रस्तुति दी। पैदल यात्रा में चंग मंडली के स्थानी कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।यात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं नाचते गाते गुलाल उड़ाते चल रहे थे।शोभायात्रा में ऊंट घोड़ी के करतब दिखाए गए।मंदिर पुजारी प्रसाद वितरण कर रहे थे।निशान व शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बीएल चौक मैन सब्जी मंडी होती हुई वापस मंदिर पहुंची।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related