‘जिन्ना के बाद ओवैसी कराएंगे देश का दूसरा विभाजन, गिरिराज सिंह का तीखा बयान

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AIMIM पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया है। गिरिराज ने औवैसी को भारत का दूसरा बंटवारा कराने वाला शख्स बताया है।

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला किया है। गिरिराज सिंह ने ये तक कह दिया है कि 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना की तरह ओवैसी भारत का दूसरा बंटवारा करवाएंगे। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि असदुद्दीन ओवैसी कानून के खिलाफ बोलते हैं और भड़काने वाली बातें करते हैं। आइए जानते हैं कि गिरिराज ने औवैसी को लेकर और क्या कुछ कहा है।

औवैसी दूसरे विभाजन का नेतृत्व करेंगे- गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समय-समय पर AIMIM सांसद ओवैसी पर हमला करते रहते हैं। शुक्रवार को गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी कानून के खिलाफ बोलते हैं और भड़काने वाली बातें करते हैं। जिन्ना के बाद औवैसी भारत के दूसरे विभाजन का नेतृत्व करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद बहुत सारे लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश में रह गए थे। उनके साथ दोनों देशों में बहुत सी घटनाएं हुईं लेकिन ओवैसी ने कभी इस चीज की निंदा नहीं की। गिरिराज ने कहा कि अगर यह पाकिस्तान या बांग्लादेश होता तो अब तक ओवेसी की आवाज दबा दी गई होती।

NRC नहीं आया तो भारतवंशी खत्म हो जाएंगे- गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब हम NRC की बात करते हैं तो राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सदन में कांग्रेस के मंत्री कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए और लोगों को इसका सर्टिफिकेट दिया जाना चाहिए, यानी NRC होना चाहिए। NRC की जरूरत सिर्फ बिहार के 4 जिलों में नहीं बल्कि पूरे बिहार, देश में है। अगर NRC लागू नहीं हुआ तो भारतवंशी ही खत्म हो जाएंगे।

वक्फ बोर्ड की गुंडागर्दी बंद हो- गिरिराज सिह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में वक्फ बोर्ड को कोई भी जमीन हड़पने का अधिकार दिया था। इसका सबूत हिमाचल प्रदेश के मंत्री विधानसभा में दे रहे हैं। वक्फ बोर्ड की संपत्ति कैसे बढ़ रही है? रेलवे विभाग की कई परियोजनाएं रोक दी गईं क्योंकि वक्फ बोर्ड ने दावा किया कि यह उनकी संपत्ति है। गिरिराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...