बीसलपुर बांध के दो गेट खोले, इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

Bisalpur Dam Update: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर दो गेट खोले।

जयपुर. Bisalpur Dam: राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसलपुर डेम का गेज 315.50 आरएल मीटर पार कर गया। ऐसे में बांध के दो गेट खोले गए। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत पूजा कर बांध के गेट खोले। बांध के गेट खोलकर बनास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बता दें कि बीसलपुर के इतिहास में यह 7वीं बार बांध के गेट खोले गए है।

बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पहले सायरन बजाकर लोगों को सावधान किया गया। इसके बाद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर दो गेट खोले गए। इस मौके पर टोंक कलक्टर डॉक्टर सौम्या सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले साल 2022 में बीसलपुर बांध के गेट खोले गए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...