यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर हमला, कहा- बुद्धि में विकृति आई है, भोले बाबा को जल चढ़ाएं

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांवड़ यात्रा को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा लेकर जाइए। लोक और परलोक सब सुधर जाएगा।

प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के लोग कांवड़ लेकर जाएं और भोले बाबा को जल चढ़ाएं। बुद्धि में विकृति आई है, वह विकृति खत्म हो जाएगी। सावन का पवित्र महीना है। कई करोड़ कांवड़ियां जाते हैं। जो सवाल उठा रहे हैं, वो शुद्ध रूप से मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।’

बयानों से चर्चा में केशव मौर्य

बता दें कि केशव मौर्य लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालही में मौर्य ने लखनऊ में हुई बीजेपी की मीटिंग में कहा था कि संगठन, सरकार से बड़ा है। संगठन बड़ा था, है और हमेशा रहेगा। बीजेपी का हर कार्यकर्ता गौरव है। 

गौरतलब है कि लखनऊ में बीजेपी ने हार और जीत को लेकर महामंथन किया था और परफॉरमेंस को लेकर हर की-प्वाइंट को ढूंढने की कोशिश की गई थी। केशव मौर्य ने मीटिंग में कहा था कि वो पहले बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, बाद में डिप्टी सीएम का ओहदा है। संगठन हमेशा बड़ा था, है और रहेगा। केशव मौर्य के इस बयान से हलचल तेज हो गई थी।

जिस समय केशव मौर्य ने ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के दिग्गज लीडर मौजूद थे। इसी संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता हमारे गौरव हैं। उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

केशव प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया था, ‘जो भी होता है घटनाक्रम,रचता स्वयं विधाता है। आज लगे जो दंड वही, कल पुरस्कार बन जाता है। निश्चित होगा प्रबल समर्थन,अपने सत्य विचार का। कर्मवीर को फर्क न पड़ता,कभी जीत और हार का। कार्यकर्ता ही मेरा गौरव व मेरा अभिमान है।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...