चीन में चालक रहित कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर

चीन में एक कार से शख्स की टक्कर हो गई। खास बात यह थी कि कार को कोई चला ही नहीं रहा था। ऐसे में भी चीन के लोगों ने सड़क पार करने वाले शख्स की ही गलती बताई है।

बीजिंग: हाल में दक्षिण कोरिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने थी जिसमें एक रोबोट ने आत्महत्या कर ली थी। मशीनों निर्भरता आम बात हो गई है। लेकिन, अगर ऐसे में कोई गड़बड़ होती है तो जिम्मेदार कौन होगा। आप सोच रहे होंगे मशीन और कौन…लेकिन ठहरिए जनाब चीन में जो हुआ उसके बारे में जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। चीन में एक चालक रहित कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि पैदल यात्री को उस कार ने टक्कर मारी जिसे कोई चला ही नहीं रहा था। इस घटना के बाद चीन में लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है।

लोगों ने किसका पक्ष लिया
इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर लोग कार निर्माता का पक्ष ले रहे हैं क्योंकि जिस शख्स को टक्कर लगी वह कथित तौर पर गाड़ियों के लिए हरी बत्ती होने के बावजूद सड़क पार कर रहा था। कार निर्माता दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी बायदू ने चीनी मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि हरी बत्ती होते ही कार चलने लगी और उसकी पैदल यात्री से मामूली टक्कर हुई। कंपनी ने बताया कि पीड़ित को एक अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि उसे कोई बाहरी चोट नहीं आई।

किस तरह की बातें कही गईं
चीन के वित्तीय समाचार संगठन ‘यीकाई’ ने कहा कि वुहान शहर में रविवार को हुई यह घटना जटिल स्थितियों में चालक रहित कार की चुनौतियों को उजागर करती है। उसने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा कि यातायात कानूनों का उल्लंघन करने वाले वाहनों या पैदल यात्रियों से निपटने में इस प्रौद्योगिकी की सीमाएं हो सकती हैं। ‘शंघाई डेली’ समाचार पत्र ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक व्यक्ति को चालक रहित कार के सामने सड़क पर बैठे हुए देखा गया।

कंपनी का समर्थन
सोशल मीडिया पर आई टिप्पणियों में बायदू का काफी हद तक समर्थन करते हुए कहा गया है कि पैदल यात्री ने कानून तोड़ा था। बीजिंग स्थित सर्च इंजन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी बायदू चीन में चालक रहित ड्राइविंग के विकास में अग्रणी है। इसका सबसे बड़ा ‘रोबोटैक्सी’ संचालन वुहान में है। इसका बेड़ा 300 कारों का है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414