NEET UG Counselling: बड़ी खबर, आगे बढ़ेगी नीट यूजी काउंसलिंग की तारीख- सूत्र

नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर एक बड़ी खबर आई है। सूत्रों के मुताबिक 6 जुलाई से होने वाली NEET UG की काउंसलिंग की तारीख आगे बढ़ेगी।

नीट यूजी काउंसलिंग के शुरू होने का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार आज यानी 6 जुलाई से होने वाली NEET UG की काउंसलिंग की तारीख आगे बढ़ेगी। फिलहाल अभी तक काउंसलिंग को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है ( सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान NTA ने 6 जुलाई से काउंसलिंग की बात कही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक नहीं लगाई थी)। फिलहाल अभी संबंधित विभाग और मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर भी नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग आज यानी 06 जुलाई से शुरू होने वाली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब काउंसलिंग की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि अभी तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है जो कि जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...