PM नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, नीरज चोपड़ा से मांगा मां के हाथ का बना चूरमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के एक बड़े दल से मिलने के बाद बातचीत की है और उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शुभकामनाएं दी हैं

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। इस बार भारत दल अपने पदकों की संख्या को दोहरे में अंक पहुंचाना चाहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास जताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे और 140 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। भारत पेरिस ओलंपिक के लिए लगभग 120 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और उसे उम्मीद है कि इस बार वे टोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के एक बड़े दल से मिलने के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ओलंपिक के लिए पेरिस जा रहे हमारे दल से बातचीत की। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उनकी जीवन यात्रा और सफलता 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीद बंधाती है। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा कि वह उन्हें उनकी मां के हाथ का बना चूरमा कब खिलाएंगे। तब नीरज ने कहा की जी सर वह उन्हें जल्दी ही हरियाणा का चूरमा लाकर देंगे।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीते 7 पदक
भारतीय खिलाड़ियों के दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी थीं। मोदी ने नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निकहत जरीन और ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से वर्चुअल बातचीत भी की। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते थे जिनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है। जो भारत का एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल जीते हैं 10 गोल्ड मेडल
भारत ने अभी तक ओलंपिक के इतिहास में कुल 35 पदक जीते हैं। जिसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल हॉकी में जीते हैं। भारत ने 8 गोल्ड मेडल हॉकी में जीते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...