ब्रिटेन चुनाव में PM Rishi Sunak की करारी हार, 92 साल बाद कीर स्टार्मर की Labour Party का क्लीन स्वीप

UK Elections Result 2024: शुरुआती रुझानों में लेबर पार्टी को 650 में से अब तक 404 सीटें मिली हैं, वहीं ऋषि सुनक की पार्टी को 113 सीटें मिली हैं। ऋषि सुनक ने आधिकारिक तौर पर अपनी हार स्वीकार कर ली है और कीर स्टार्मर को फोन कर जीत की बधाई दी है।

नई दिल्ली. ब्रिटेन के इस बार के चुनाव के नतीजों में इतिहास रच दिया गया है। 192 साल बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने इन चुनावों में शानदार और बड़ी जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार कीर स्टार्मर (Keir Starmer) की पार्टी ने 650 में से अब तक 404 सीटों पर फतेह कर 326 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आधिकारिक तौर पर कीर स्टॉर्मर की लेबर पार्टी (Labour Party) की जीत भी घोषित कर दी गई है। वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की कंज़रवेटिव पार्टी को लेबर पार्टी से करारी हार मिली है। कंजरवेटिव पार्टी को अब तक के रुझानों में 650 सीटों में से सिर्फ 113 सीटें ही मिली हैं जो कि कंजरवेटिव पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की जनता से कहा ‘I am Sorry’
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने बयान जारी करते हुए कहा कि “लेबर पार्टी ने ब्रिटेन का ये आम चुनाव जीता है। इसके लिए कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए उन्हें फोन भी किया है।” ऋषि सुनक ने कहा कि उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड में अपने निर्वाचन क्षेत्र रिचमंड और नॉर्थहेलर्टन से जीत हासिल कर ली है। जो ब्रिटिश लोगों का एक गंभीर फैसला है।
बता दें कि ऋषि सुनक को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 47.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। लेबर पार्टी की जीत स्वीकार करते हुए सुनक ने माफी मांगी और कहा कि वह हार के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं। सुनक ने कहा, “मैं कई अच्छे, कड़ी मेहनत करने वाले, रूढ़िवादी उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं जो अपने अथक प्रयासों, डिलीवरी के स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हार गए जिसका मुझे बहुत अफसोस है।

अब कीर स्टार्मर बनेंगे प्रधानमंत्री
उधर शानदार जीत के कीर स्टॉर्मर ने कहा कि उन्हें जिताने के लिए ब्रिटेन की जनता को धन्यवाद दिया है। अब ब्रिटेन में बड़ा बदलाव शुरु होगा। बता दें कि लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के भावी प्रधानमंत्री हैं। चुनाव में मिली शानदार जीत के साथ अब लेबर पार्टी संसदीय दल की बैठक करेगी जिसके बाद आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण का ऐलान किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...